कौन से फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:44

इन 5 फलों में होते है अंडे और पनीर से ज्यादा प्रोटीन, जानिए एक दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना है सही

जब आप प्रोटीन के बारे में सोचते हैं, तो फल आमतौर पर दिमाग में नहीं आते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फल प्रोटीन के लिए एक अच्छा स्रोत हैं। सच्चाई यह है कि फलों मे भी हमारे रोजाना पर्याप्त प्रोटीन की दो तिहाई मात्रा होती है। हालांकि आप को फलों को कभी प्रोटीन का पहला स्त्रोत नहीं बनाना चाहिए। अतः प्रोटीन को पर्याप्त मात्रा में प्राप्त करने के लिए आप को प्रोटीन के मुख्य स्रोत के साथ साथ फल भी खाने चाहिए। निम्न कुछ ऐसे फल हैं जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है।
अमरूद: 4 ग्राम प्रोटीन प्रति कप

यदि आप किसी फल में अधिक मात्रा मे प्रोटीन पाना चाहते हैं तो अमरूद उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है। अमरूद प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके अलावा यह और भी बहुत से लाभकारी पोषक तत्त्वों से भरपूर है। इसमें हमारे लिए पर्याप्त मात्रा से 4 गुणा ज्यादा विटामिन सी होता है और यह आप को मैग्नेशियम, विटामिन ए, आयरन व एंटी ऑक्सिडेंट भी उपलब्ध कराता है।
एवोकाडो: 4 ग्राम प्रोटीन प्रति कप

हालांकि एवोकाडो इसमें पाए जाने वाले फैट के लिए प्रसिद्ध है। परन्तु इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। और जो फैटी एसिड्स इस फल में पाए जाते हैं वे आप के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। एवोकाडो में ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने वाला पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

चकोतरा/ ग्रेप फ्रूट: 2 ग्राम प्रोटीन प्रति कप

चकोतरा भी प्रोटीन का रिच स्रोत है। इसके अंदर विटामिन सी व फाइबर भी पाया जाता है। इस के सेवन से भूख भी कम लगती है इसलिए इसको वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। विटामिन सी आप की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। ध्यान रखें कि इस फल के रस भरे हिस्से के साथ साथ, आप इसमें से निकलने वाले सफेद रंग के बीजों का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि उनमें भी काफी पोषक तत्व मौजूद है।
केला: 1.3 ग्राम प्रोटीन प्रति कप

केले में बहुत अधिक मात्रा मे पोटैसियम होता है। आप इन्हे वर्कआउट से पहले खा सकते हैं क्योंकि यह आप को पर्याप्त एनर्जी प्रदान करेगा। इसलिए इसको एक अच्छा स्पोर्ट्स ड्रिंक भी माना जाता है। केले में फाइबर, फैट्स व विटामिन सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं।
कीवी: 2 ग्राम प्रोटीन प्रति कप

प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा प्रदान करने के साथ साथ कीवी विटामिन सी व के से भी भरपूर होते हैं। यह आप की स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि इनमे विटामिन ई भी होता है।

एक दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना है सही

अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन पाचन संबंधी कुछ समस्याओं का कारण भी बन सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उच्च-प्रोटीन आहार फाइबर में काफी कम होता है। जो कब्ज़ का कारण बनता है। साथ ही, उनमें वसा की मात्रा अधिक होने के कारण पचाना शरीर के लिए मुश्किल हो जाता है। यह आगे चलकर कब्ज, मतली, दस्त, सूजन आदि जैसी समस्याओं का कारण बनता है, जिससे बहुत असुविधा होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रोटीन सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह पर ही लेने चाहिए।
एक दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन की आवश्‍यकता होती है?
शिशुओं को दैनिक जरूरत के मुताबिक लगभग 10 ग्राम प्रोटीन, स्कूली उम्र के बच्चों को दैनिक जरूरत के मुताबिक 19-34 ग्राम, किशोर लड़कों को दैनिक जरूरत के मुताबिक 52 ग्राम, किशोर लड़कियों को दैनिक जरूरत के मुताबिक 46 ग्राम, वयस्क पुरुषों को दैनिक जरूरत के मुताबिक लगभग 56 ग्राम व वयस्क महिलाओं (यदि गर्भवती हों या स्तनपान) को दैनिक जरूरत के मुताबिक लगभग 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info